राजस्थान में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा
देश के कुछ हिस्सों, खासकर दिल्ली में एच1एन1 स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी के बीच राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में जनवरी 2026 से अब तक स्वाइन फ्लू के 146 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। इनमें अकेले अगस्त महीने में 55 मामले मिले हैं, जो इस साल किसी एक महीने में सामने आए मामलों की सबसे ज्यादा संख्या है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी मेडिकल संस्थानों को मरीजों की स्क्रीनिंग, इलाज और जरूरत पडऩे पर रेफरल की व्यवस्था पूरी तरह तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।

No comments