Breaking News

राजस्थान निकाय चुनाव में वोटिंग के दिन सार्वजनिक अवकाश

राजस्थान सरकार के वित्त विभाग ने राज्य के 309 नगरीय निकायों में होने वाले आम चुनावों के लिए मतदान के दिनों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है. यह निर्णय मतदाताओं को मताधिकार प्रयोग के लिए लिया गया है. 9 सितंबर (बुधवार) और 11 सितंबर (शुक्रवार) को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में अवकाश रहेगा. संयुक्त शासन सचिव द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार मतदान दो चरणों में होगा. पहला चरण 9 सितंबर 2026 बुधवार और दूसरा चरण 11 सितंबर 2026 शुक्रवार को होगा. संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में दोनों दिन नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत सार्वजनिक अवकाश रहेगा.

No comments