राम रहीम को फिर मिली 21 दिन की पैरोल
हरियाणा सरकार ने रक्षा बंधन पर आरोपी राम रहीम को बड़ा तोहफा दिया है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को फिर 21 दिनों की पैरोल दी गई है। पैरोल मिलने के बाद आज सुबह 6 बजकर पांच मिनट पर राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से अपने सिरसा आश्रम के लिए अपने काफिले में सवार होकर निकला। सबसे खास बात यह है कि लगातार तीसरी बार उसे सिरसा आश्रम जाने की अनुमति मिली है। बता दें कि राम रहीम इस बार 17 वीं बार जेल से बाहर आया है। इससे पहले परोल या फरलो के दौरान उसे उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम भेजा जाता रहा है।

No comments