Breaking News

120 बच्चे पढ़ रहे थे, तभी भरभराकर गिरी स्कूल की छत

डूंगरपुर जिले के दोवड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सत्तु देवकी स्थित अपर प्राइमरी स्कूल में जर्जर कमरे की छत अचानक भरभराकर गिर गई. हादसे के समय स्कूल में करीब 120 बच्चे कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे थे. गनीमत रही कि जिस कमरे की छत गिरी, उसे करीब एक साल से असुरक्षित घोषित कर बंद रखा गया था और उसमें बच्चों की कक्षाएं नहीं लगाई जा रही थीं. छत गिरने की तेज आवाज सुनकर स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और शिक्षक व बच्चे कमरों से बाहर निकल आए. स्कूल प्रबंधन के अनुसार भवन के 10 कमरों में से 2 कमरे जर्जर हो चुके हैं. घटना की सूचना मिलने पर पीईईओ पंकज वर्मा और सीबीईओ दीपक शाह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

No comments