जयपुर सेंट्रल जेल में 4 बंदियों के पास मिला मोबाइल
जयपुर सेंट्रल जेल में चलाए जा रहे तलाशी अभियान के तहत 4 विचाराधीन बंदियों के पास से मोबाइल बरामद किए गए हैं। मामले में लालकोठी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सब इंस्पेक्टर श्याम सुंदर ने बताया कि जेल प्रहरी अनिल कुमार ने जेल से मोबाइल मिलने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले में मोबाइल फोन जेल के अंदर पहुंचने और इनके इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

No comments