कोटपूतली में सूखने लगीं खरीफ की फसलें
कोटपूतली क्षेत्र में लगभग दो सप्ताह से बारिश नहीं होने के कारण खरीफ की फसलें मुरझाने लगी हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र में आखिरी बार 13 अगस्त को 5 एमएम बारिश दर्ज की गई थी।
तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण बाजरा, ग्वार और कपास जैसी खरीफ की फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। किसानों को इन फसलों के खराब होने का डर सता रहा है।

No comments