Breaking News

पूर्वी राजस्थान में मानसून सक्रिय


पूर्वी राजस्थान में मानसून सक्रिय है. भरतपुर और धौलपुर में बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई हैं. इस बार लगातार बरसने की बजाय टुकड़ों में मानसून सक्रिय हो रहा है. प्रदेश में अब तक सामान्य से 11 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है. 
मानसून ट्रफ से अगले 1 हफ्ते तक बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं. 10 अगस्त तक भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग में बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग के अनुसार 15 अगस्त के बाद मानसून कमजोर पड़ सकता है. 

No comments