15 अगस्त से गरीबों के घर पर लगेंगे सोलर प्लांट
राजस्थान में गरीब परिवारों को बिजली बिल से राहत देने और सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए भजन लाल सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है. योजना के तहत 15 अगस्त से पात्र गरीब उपभोक्ताओं के घरों की छत पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने का काम शुरू होगा. सोलर प्लांट लगने के बाद लाभार्थी परिवारों को हर महीने 150 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलने का लाभ मिलेगा.
योजना के पहले चरण में बीपीएल और अन्य पात्र परिवारों को शामिल किया जाएगा. इसके लिए संबंधित विभागों की ओर से लाभार्थियों का चयन करने और सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

No comments