राजस्थान निकाय चुनाव में बड़ा ट्विस्ट: जनता नहीं, अब पार्षद चुनेंगे मेयर और चेयरमैन
राजस्थान में आगामी निकाय और पंचायत चुनावों की तारीखों और प्रक्रिया पर चुनाव आयोग की अधिसूचना का इंतजार भले ही जारी हो, लेकिन यूडीएच राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा के एक बयान ने प्रदेश की राजनीति में सरगर्मी बढ़ा दी है।
सीकर में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक के दौरान मंत्री खर्रा ने स्पष्ट संकेत दिया कि इस बार नगर निगम के मेयर, नगर परिषद के सभापति और नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता नहीं, बल्कि निर्वाचित पार्षद करेंगे। स्वायत्त शासन राज्य मंत्री के इस बयान को अब सरकार की आगामी चुनावी रणनीति और निकाय चुनाव व्यवस्था पर अंतिम मुहर के रूप में देखा जा रहा है।
खर्रा ने कहा कि पहले जब चेयरमैन का सीधा चुनाव कराया गया था, तब कई जगह चेयरपर्सन और पार्षद अलग-अलग विचारधारा के चुने गए। इसका नतीजा यह हुआ कि पूरे पांच साल तक बोर्डों में खींचतान चलती रही और विकास कार्य प्रभावित हुए।

No comments