Breaking News

सीएम के रूट पर करोड़ों की चमक, बाकी बीकानेर शहर बदहाल


इस बार 15 अगस्त का राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह बीकानेर में होने जा रहा है। समारोह की तैयारियों के बीच शहर में विकास कार्यों की रफ्तार अचानक तेज हो गई है, लेकिन इसका असर मुख्य रूप से उन्हीं सड़कों पर दिखाई दे रहा है, जहां से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरेगा। जिन सड़कों पर सालों से आधा-आधा फीट गहरे गड्ढे थे और जिनकी लगातार शिकायतें होती रही हैं, उन्हें अब कुछ ही दिनों में नया बनाया जा रहा है। दूसरी ओर शहर की अधिकांश टूटी सड़कें अब भी बदहाल हैं।

No comments