Breaking News

बिजली कर्मचारियों को सरकारी पैसे का गलत उपयोग पड़ेगा भारी: गलत कैटेगरी चुनकर इलाज कराया तो होगी रिकवरी


जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड  ने आरजीएचएस में गलत कैटेगरी में रजिस्ट्रेशन कराने वाले कर्मचारियों को लेकर सख्त आदेश जारी किया है। 
निगम ने कहा है कि जिन कर्मचारियों ने नियमों के विपरीत गलत कैटेगरी में रजिस्ट्रेशन कर सरकारी इलाज की सुविधा का लाभ लिया है, उनसे इलाज पर खर्च हुई पूरी सरकारी राशि की रिकवरी की जाएगी। डिस्कॉम ने सभी अधिकारियों को अपने अधीन कर्मचारियों का आरजीएचएस रजिस्ट्रेशन चेक करने के निर्देश दिए हैं। 

No comments