जयपुर से आईं 650 ईवीएम, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
अलवर में स्थानीय निकाय चुनावों की घोषणा से ठीक पहले जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। जयपुर से ईवीएम की खेप पहुंचते ही तैयारियों ने और जोर पकड़ लिया है।
जयपुर से आई 650 ईवीएम मशीनों की प्रथम चरण की तकनीकी जांच का काम भी पूरा कर लिया गया है। चुनाव आयोग की ओर से आई विशेष तकनीकी टीम ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और जिले के बड़े अधिकारियों के सामने इन मशीनों की बारीकी से पड़ताल की। जिला निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि मशीनों की सुरक्षा और रख-रखाव के लिए एसओपी का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है।

No comments