Breaking News

खाना परोसने में देरी हुई, होटल संचालक को मारी गोली


नागौर में खाना परोसने में देरी को लेकर हुए विवाद में युवक ने होटल संचालक को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे नागौर के हॉस्पिटल लेकर गए। वहां से उसे जोधपुर रेफर कर दिया। जोधपुर ले जाते समय खींवसर के पास एंबुलेंस पलट गई। इसमें होटल संचालक की मौत हो गई।
घटना आज शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे सदर थाना क्षेत्र के खरनाल गांव की है। पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मौके से सबूत जुटाए हैं। हमलावरों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार, खरनाल गांव में नीलकंठ होटल में शुक्रवार अलसुबह कुछ युवक खाना खाने पहुंचे थे। खाना परोसने में देरी होने पर होटल संचालक रामकुमार और युवकों के बीच कहासुनी हो गई।

No comments