Breaking News

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 40 आईएएस और 53 आरएएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी

ाजस्थान में बीते दिनों 83 आरएएस और 123 डिप्टी एसपी के ट्रांसफर किए थे। अब सोमवार देर रात को 40 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। साथ ही 20 आरएएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। पिछले दिनों हुए दो आरएएस अफसरों के ट्रांसफर निरस्त भी किए हैं। राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने बीती रात करीब साढ़े बारह बजे तीन आदेश जारी किए। पहले आदेश में 20 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए थे। इसी लिस्ट में एपीओ चल रहे 6 आईएएस अधिकारियों को भी पोस्टिंग दी गई है और दो अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। दूसरी लिस्ट में 13 ट्रेनी आईएएस को पोस्टिंग दी गई है और 1 एपीओ चल रहे आईएएस को भी पोस्टिंग दी गई है। तीसरी लिस्ट में 53 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

No comments