Breaking News

राजस्थान बीजेपी के डॉ सतीश पूनिया को 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी जिम्मेदारी- पंजाब राज्य का नया 'प्रदेश प्रभारी' नियुक्त

राजस्थान की राजनीति से निकलकर केंद्रीय संगठन में अपनी मजबूत छाप छोडऩे वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया का कद पार्टी में लगातार बढ़ता जा रहा है। भाजपा के केंद्रीय संगठन ने मात्र दो दिनों के भीतर डॉ. सतीश पूनिया को दो बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपकर एक बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में 'राष्ट्रीय महामंत्रीÓ बनाए जाने के ठीक अगले दिन, आज मंगलवार 18 अगस्त को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें पंजाब राज्य का नया 'प्रदेश प्रभारीÓ नियुक्त कर दिया है।

No comments