राजस्थान में 87.44 लाख किसानों की रजिस्ट्री पूरी, अब सरकारी योजनाओं में किसान आईडी होगी अनिवार्य
राजस्थान में 87.44 लाख किसानों की रजिस्ट्री पूरी, अब सरकारी योजनाओं में किसान आईडी होगी अनिवार्य राजस्थान में कृषि क्षेत्र को डिजिटल रूप से मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश में अब तक 87.44 लाख किसानों की किसान रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है, जो भारत सरकार के निर्धारित लक्ष्य का 96.95 प्रतिशत है। इनमें 49.46 लाख पीएम-किसान लाभार्थी भी किसान रजिस्ट्री से जुड़ चुके हैं।
सरकार अब किसान रजिस्ट्री को कृषि विभाग की किसान-केंद्रित योजनाओं से जोड़ रही है। इसके तहत किसान आईडी को प्राथमिक पहचानकर्ता के रूप में अपनाया जा चुका है और सभी किसान हितैषी योजनाओं में इसके अनिवार्य उपयोग की व्यवस्था की जा रही है।

No comments