Breaking News

25 शहरों में बारिश, घर-थाने-अस्पताल में पानी भरा:राजस्थान-दिल्ली समेत 14 राज्यों में अलर्ट

उत्तर भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश जारी है। मौसम विभाग ने राजस्थान-दिल्ली समेत 14 राज्यों में मंगलवार को तेज बारिश की चेतावनी दी है। बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन आज आगे बढ़ सकता है। यूपी के 25 शहरों में मंगलवार सुबह से बारिश हो रही है। कई शहरों में सड़कों-अस्पतालों में पानी भर गया। कारें-बाइकें डूब गईं। कानपुर-उन्नाव में 500 से ज्यादा घरों में और प्रतापगढ़ में थाने में पानी भर गया। उत्तराखंड के ऋषिकेश में बीन नदी में गाड़ी पलट गई। एसडीआरएफ ने गाड़ी में फंसे दो लोगों को सुरक्षित निकाला।

No comments