राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी से काम चलाएगी सरकार
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में वरिष्ठ अध्यापक और व्याख्याताओं के 67,104 पद रिक्त हैं। शिक्षक कमी दूर करने के लिए सरकार विद्या संबल योजना से गेस्ट फैकल्टी लगाएगी। गेस्ट फैकल्टी के चयन के लिए जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति गठित होगी।
कलेक्टर की ओर से नामित अधिकारी भी समिति की अध्यक्षता कर सकेगा। समिति निर्धारित पात्रता और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट तैयार करेगी। जहां संभव होगा, प्रत्येक रिक्त पद के लिए तीन अभ्यर्थियों का पैनल तैयार किया जाएगा।

No comments