Breaking News

खेत में मिला बम घर ले आया मासूम, खेलते समय अचानक हुआ धमाका

ाड़मेर जिले के बीजराड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 'भीलों का तलाÓ गांव की है. बताया जा रहा है कि स्थानीय निवासी श्रवण कुमार का 5 वर्षीय बेटा भैराराम आज सोमवार अलसुबह अपने घर के पास स्थित खेत में खेल रहा था. खेल-खेल में मासूम बच्चे की नजर जमीन पर पड़े एक संदिग्ध बम पर पड़ी. नासमझ बच्चे को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वह जिस वस्तु को खिलौना समझकर उठा रहा है, वह असल में एक खतरनाक विस्फोटक है. मासूम उस बम को उठाकर अपने घर ले आया. घर पर पहुंचने के बाद बच्चा उस मिले हुए बम के साथ खेल रहा था. धमाके की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम भैराराम पुत्र श्रवण कुमार और उसकी माँ फूली देवी बुरी तरह जख्मी हो गए हैं.

No comments