Breaking News

फर्जी सिम पर सरकार का बड़ा वार, आज से बायोमेट्रिक पहचान अनिवार्य

ोबाइल सिम कार्ड लेने, बदलने, ट्रांसफर कराने या बंद कराने के नियम अब पहले से ज्यादा सख्त हो गए हैं. सरकार ने फर्जी सिम और साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू की है, और आज से नया नियम लागू हो रहा है. अब सिम से जुड़े कई कामों के लिए बायोमेट्रिक पहचान जरूरी होगी. इसमें उंगली का निशान या चेहरे की पहचान शामिल है. फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई होगी. अगर जांच में दस्तावेज फर्जी पाए जाते हैं, तो टेलीकॉम कंपनी पुलिस को इसकी जानकारी देगी और एफआईआर की प्रक्रिया शुरू हो सकती है.

No comments