Breaking News

बंगाल की खाड़ी में हलचल, कई राज्यों में आएगी 'आफत'

ारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसम सिस्टम एक्टिव होने की बात कही है. इसके चलते देश के कई राज्यों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक पश्चिम बंगाल, ओडिशा, नॉर्थ ईस्ट, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत अन्य कई राज्यों में मूसलाधार बारिश के आसार हैं. ये सिस्टम अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए ओडिशा और बंगाल के कई क्षेत्रों से गुजर सकता है. इस कारण अगले 2-3 दिनों में ओडिशा और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

No comments