जयपुर में पोस्टर-बैनर और झंडों का बाजार हुआ गर्म
राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर सियासी हलचल बढऩे के साथ जयपुर में चुनावी प्रचार सामग्री का बाजार भी गर्माने लगा है. टिकट के संभावित दावेदार अभी से पोस्टर, बैनर, झंडे, बैज और टोपी जैसी प्रचार सामग्री की तैयारी में जुट गए हैं. यूपी, दिल्ली और हरियाणा से प्रचार सामग्री के विक्रेता जयपुर पहुंच चुके हैं. दुकानों पर अलग-अलग वार्डों से संभावित प्रत्याशी और उनके समर्थक पहुंचकर डिजाइन, कीमत और सामग्री की जानकारी ले रहे हैं. इस बार चुनावी बाजार में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तस्वीरों वाली प्रचार सामग्री की मांग भी सामने आ रही है.

No comments