करुणा से आत्म-सम्मान और संतोष से सच्ची खुशी मिलती है: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर सोमवार को सुभाषित शेयर किया है। उनकी ओर से लिखा गया, करुणा से आत्म-सम्मान और संतोष से सच्ची खुशी मिलती है। इसी भाव से समाज में सहयोग और सद्भाव की डोर और सशक्त होती है। प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत श्लोक, साझा किया है, जिसका हिंदी अर्थ है कि दूसरों के प्रति करुणा भाव रखने से आत्म-सम्मान प्राप्त होता है और सन्तोषी होने से तृष्णा पर विजय प्राप्त होती है।

No comments