Breaking News

जयपुर में बीजेपी में 150 वार्डों के लिए 2500 आवेदन

ाजस्थान में निकाय चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। राजधानी जयपुर में इस बार करीब 24 लाख मतदाता 150 वार्डों में अपने नए पार्षद चुनेंगे। चुनावी तारीखों के ऐलान से पहले ही राजनीतिक दलों में टिकट को लेकर दावेदारी तेज हो गई है। खास तौर पर भारतीय जनता पार्टी में पार्षद पद के टिकट के लिए सियासी घमासान देखने को मिल रहा है। जयपुर शहर भाजपा के अध्यक्ष अमित गोयल के मुताबिक- अब तक 150 वार्डों के लिए 2500 से ज्यादा कार्यकर्ता और आम लोग पार्षद टिकट के लिए आवेदन कर चुके हैं। इनमें करीब 1000 बायोडाटा महिलाओं के हैं।

No comments