Breaking News

राजस्थान के मुख्य सचिव का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा

राजस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था और ब्यूरोक्रेसी में चल रही अटकलों पर अब पूर्णविराम लग चुका है। केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और राजस्थान के वर्तमान मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास को 6 महीने का सेवा विस्तार देने के प्रस्ताव पर अपनी आधिकारिक मुहर लगा दी है। 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त होने जा रहे वी. श्रीनिवास अब 1 सितंबर 2026 से लेकर 28 फरवरी 2027 तक राजस्थान के मुख्य सचिव पद पर अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।

No comments