जोधपुर में 23 अगस्त को नहीं आएगा पानी
जोधपुर शहर के करीब आधे हिस्से में 23 अगस्त को पानी की सप्लाई बंद रहेगी, जिससे लोगों को पानी की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अनुसार, फिल्टर प्लांट, पंप हाउस और पाइपलाइनों की जरूरी सफाई और रखरखाव कार्य के कारण यह क्लोजर लिया गया है।
पीएचईडी नगर वृत्त जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता के अनुसार, शहर के सभी फिल्टर हाउसों से जलापूर्ति अस्थाई रूप से बंद रखी जाएगी। इसके चलते कई इलाकों में पानी की सप्लाई का शेड्यूल एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है।

No comments