झुंझुनूं में पार्सल वाहन से 148 पेटी शराब बरामद
झुंझुनूं में नगर निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर पिलानी पुलिस ने हरियाणा सीमा पर एक पार्सल वाहन से 148 पेटी अवैध शराब बरामद की। जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में हरियाणा सीमा से सटे क्षेत्रों में नाकाबंदी और वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन भगाने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ा और चालक प्रवीण निवासी भिवानी, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया।

No comments