Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में चोरों ने कार का शीशा तोड़कर चुराए 2 करोड़ के गहने

दिल्ली के करोल बाग इलाके में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने कार का शीशा तोड़कर दिनदहाड़े ज्वेलरी का कारोबारी के 2 करोड़ रुपये से ज्यादा के गहने चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने पीडि़त व्यवसायी की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। एसकेजी कुंदन क्राफ्ट्स के मालिक पीडि़त कन्हैया लाल ज्वेलरी कारोबार की मार्केटिंग के सिलसिले में दिल्ली आए थे। इनके पास तीन बैकपैक और एक सूटकेस था। तीनों बैग में सोने और हीरे की ज्वेलरी, एक लैपटॉप और आधार कार्ड रखा हुआ था, जबकि सूटकेस में कपड़े थे।

No comments