Breaking News

प्रगतिशील किसानों को मिलेगा 50 हजार रुपए का पुरस्कार

ाजस्थान कृषि विभाग आत्मा योजना के तहत आधुनिक तकनीक और नए प्रयोग करने वाले प्रगतिशील किसानों को 50 हजार रुपए तक का सम्मान देगा. यह पुरस्कार पंचायत समिति (10 हजार), जिला (25 हजार) और राज्य स्तर (50 हजार) पर दिया जाएगा. इसमें उन्नत फसल उत्पादन, फल-सब्जी की खेती, जैविक कृषि, जल संरक्षण और पशुपालन में नवाचार करने वाले किसान पात्र होंगे. आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की गई है. किसान कृषि पर्यवेक्षक या जिला कृषि विभाग से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं.

No comments