जयपुर के 2 स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई
जयपुर में अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों की आड़ में हो रही अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की। बजाज नगर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के विभिन्न स्पा सेंटरों की जांच की। इस दौरान सरकारी गाइडलाइन का पालन नहीं मिलने पर 2 स्पा सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान 9 युवतियों और 2 युवकों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने स्पा सेंटरों में सरकारी नियमों और गाइडलाइन की पालना की जांच की थी।

No comments