स्कूल देखने पहुंचे सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की
राजस्थान में कॉकरोच जनता पार्टी के स्कूलों का दौरा करने का विरोध शुरू हो गया है। जयपुर में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बगरू के राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा का निरीक्षण करने पहुंचे सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर खदेड़ दिया। उन पर पथराव भी किया गया।
सीजेपी का जयपुर में दो सरकारी स्कूलों का दौरे का प्लान है। इसी क्रम में सीजेपी के कुछ कार्यकर्ता सुबह 8 बजे रामपुरा कंवरपुरा पहुंचे। यहां के स्कूल को जर्जर बिल्डिंग के कारण बंद कर दिया है। बच्चों को पास ही एक बाड़े में पढ़ाया जा रहा है।

No comments