Breaking News

महात्मा गांधी के हस्तलिखित विचारों का संग्रह 16.20 करोड़ रुपए में नीलाम

महात्मा गांधी के अपने करीबी सहयोगी और स्वतंत्रता सेनानी आनंद टी. हिंगोरानी को लिखे गए 688 ऑटोग्राफ वाले विचारों के संग्रह को सैफ्रनआर्ट की नीलामी में 16.20 करोड़ रुपए में बेचा गया। यह नीलामी में बिके किसी भारतीय ऐतिहासिक दस्तावेज के लिए एक विश्व रिकॉर्ड है। हिंगोरानी की पत्नी विद्या के निधन के बाद 2 साल तक मार्गदर्शन, चिंतन और हौसला बढ़ाने वाले रोजाना हाथ से लिखे इन संदेशों को बाद में 'ए थॉट फॉर द डेÓ नाम की किताब में संकलित किया गया। खरीदार की पहचान का हालांकि खुलासा नहीं किया गया, लेकिन नीलामी घर ने कहा कि 'खरीदार भारत का ही है और पांडुलिपि देश में ही रहेंगी।Ó

No comments