सिखों की रिहाई के लिए पंजाब बंद:पटियाला में दुकानें बंद करवाई
कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से आज सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजाब बंद है। बसों के पहिए थम गए हैं। सभी प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। हालांकि ट्रेनों पर अभी तक कोई असर देखने को नहीं मिला है।
खरड़-चंडीगढ़ हाईवे को बंद कर दिया गया है। यहां ड्यूटी पर जाने वाले लोगों की मोर्चा के सदस्यों से बहस हो गई। पटियाला में कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्यों ने खुली दुकानों को बंद करवाया। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। जालंधर, पठानकोट और लुधियाना में बंद का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। यहां कुछ जगह बाजार पूरी तरह बंद हैं तो कई जगह दुकानें खुली हैं।

No comments