Breaking News

राजस्थान विधानसभा में राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी:भाजपा और कांग्रेस विधायकों में नोकझोंक

ाजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा और आखिरी दिन है। शुक्रवार सुबह विधानसभा में भारी हंगामे और नारेबाजी के कारण केवल 5 मिनट बाद ही कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। दरअसल, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कल कांग्रेस विधायकों को विधानसभा गेट पर रोके जाने का मुद्दा उठाते हुए इस पर चर्चा कराने को कहा। स्पीकर ने प्रश्नकाल के बीच मुद्दा उठाने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने वेल में आकर नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। वहीं, भाजपा विधायकों भी राहुल गांधी को भगोड़ा बताते हुए नारेबाजी करने लगे।

No comments