Breaking News

राजस्थान के 15 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट

ाजस्थान में आज शुक्रवार को 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं, 22 अगस्त को 13 जिलों में यलो अलर्ट है। मौसम विभाग ने 23 अगस्त से चार-पांच दिन तक राज्य में मानसून के कमजोर रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- वर्तमान में पूर्वी भारत के ऊपर बना वेल मार्क लो प्रेशर सिस्टम कमजोर होकर लो प्रेशर में तब्दील हो चुका है। मानसून ट्रफ लाइन अभी अमृतसर, निजामाबाद, फतेहगढ़, हरदोई होकर इस लो-प्रेशर सिस्टम से गुजरते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।

No comments