80 लाख की लागत से बनेगा केवीएसएस का डबल स्टोरी गोदाम व बैंक भवन
रायसिंहनगर में दूरदर्शन रिले केंद्र के पास स्थित केवीएसएस के खाली भूखंड पर करीब 80 लाख रुपये की लागत से डबल स्टोरी गोदाम और केंद्रीय सहकारी बैंक भवन का निर्माण होगा। शुक्रवार को चेयरमैन राकेश ठोलिया व संचालक मंडल सदस्यों ने पूजा-अर्चना के बाद शिलान्यास किया। ठोलिया ने बताया कि भवन बनने से केंद्रीय सहकारी बैंक को स्थायी परिसर मिलेगा तथा किसानों और आमजन को खाद-बीज व अनुदानित योजनाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा।

No comments