Breaking News

श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन के एसी वेटिंग रूम में अब लगेगा शुल्क


श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। स्टेशन पर बने एसी वेटिंग रूम में बैठने के लिए अब यात्रियों को शुल्क देना होगा। नई व्यवस्था के तहत 20 प्रति घंटा शुल्क निर्धारित किया गया है और यह व्यवस्था 1 अगस्त 2026 से लागू हो गई है।
एसी वेटिंग रूम की सुविधा केवल यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी। शुल्क जमा कराने से पहले यात्री को अपना ट्रेन टिकट दिखाना अनिवार्य होगा। टिकट में दर्ज ट्रेन के निर्धारित आगमन समय तक की अवधि के अनुसार शुल्क लिया जाएगा।

No comments