गाइड्स ने कपड़े के थैले बांटकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
श्रीगंगानगर में विद्यार्थी शिक्षा सहयोग समिति के गाइड ग्रुप की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाकर कपड़े के थैले वितरित किए गए। गाइड्स ने आमजन से प्लास्टिक बैग का उपयोग छोड़कर कपड़े के थैले अपनाने की अपील की।
गाइड कैप्टन नीलम खुराना के सहयोग से तैयार किए गए थैलों का वितरण समिति पदाधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। इस अवसर पर गाइड्स को तृतीया सोपान एवं राज्यपाल पुरस्कार के प्रमाण-पत्र और बैज भी वितरित किए गए। समिति अध्यक्ष हरीचंद जुनेजा ने गाइड्स को बधाई देते हुए कहा कि स्काउट-गाइड बच्चों में सेवा भावना और अच्छे संस्कार विकसित करता है।

No comments