देर रात मारपीट करके मोबाइल व नगदी छीनी
श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ कस्बे में सिहाग हॉस्पीटल के निकट बाइक सवार तीन अज्ञात लोगों ने बाइक सवार एक व्यक्ति से मारपीट करके नगदी व मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार हनुमानगढ़ जिले के गांव डीपलाना बरानी निवासी 51 वर्षीय किशन पुत्र गौरीशंकर शर्मा ने रिपोर्ट दी कि वह अपने गांव से सूरतगढ़ में अपने चाचा के बेटे की दुकान के मुहूर्त कार्यक्रम में आया था। रात करीब डेढ़ बजे सिहाग हॉस्पीटल के निकट था, तभी बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने मुझे रोक लिया। मारपीट करके जेब से मोबाइल फोन व 1800 रुपए निकाल लिये।

No comments