Breaking News

कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया अशोक चांडक का जन्मदिन


श्रीगंगानगर के समाजसेवी अशोक चांडक के जन्मदिन पर श्रीगंगानगर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों ने चांडक सेवा केंद्र पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बड़ी संख्या में केक काटे गए और फूल मालाओं से चांडक का स्वागत किया गया।
अशोक चांडक ने कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का आभार जताते हुए कहा कि उनका प्रेम और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह उन्हें जनसेवा के कार्यों में और अधिक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह के स्नेह व मार्गदर्शन की उम्मीद जताई।

No comments