अफीम व डोडा पोस्त सहित दो जने गिरफ्तार
श्रीगंगानगर के कोतवाली व पुरानी आबादी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए दो जनों को अफीम व डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी तेजवंत सिंह ने बताया कि एसआई रामेश्वरलाल ने जस्सा ङ्क्षसह मार्ग पर पेट्रोल पम्प के निकट सुमित पुत्र मनोहरलाल निवासी 1 डी छोटी को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 121.26 ग्राम अफीम बरामद की। इधर पुरानी आबादी पुलिस थाना प्रभारी सुमन परिहार ने बताया कि गंगा सिटी से राहुल पुत्र पूर्ण चंद निवासी वार्ड नम्बर 10 श्यामनगर को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 958 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया है।

No comments