Breaking News

तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता की जय के नारे


श्रीगंगानगर में सामाजिक एकता मंंच की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा-2026 निकाली गई। 
इस दौरान हाथों में तिरंगा झण्डा लिए यात्रा में शामिल लोगों ने 'भारत माता की जयÓ के नारों से माहौल देशभक्तिय बना दिया।
आज सुबह करीब 9 बजे गोलबाजार स्थित अम्बेडकर चौक से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा को स्वामी निजानंद, ब्रह्मचारी कल्याण स्वरूप व प्रेम अग्रवाल 'गुुरुजीÓ ने रवानगी दी। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सुखाडिय़ा सर्किल स्थित भारत माता चौक पहुंचकर विसर्जित हुई।

No comments