अवैध हथियारों सहित तीन जने गिरफ्तार
श्रीगंगानगर जिला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए अवैध हथियारों सहित तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ आम्र्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सदर पुलिस थाना प्रभारी सुभाष ढिल ने बताया कि एएसआई शरीफ खां ने ख्यालीवाला रोड़ पर गांव 17 एमएल भट्टा कॉलोनी निवासी बबलू पुत्र गंगाराम को एक देशी पिस्तोल सहित गिरफ्तार कर लिया।
सूरतगढ़ सिटी पुलिस थाना प्रभारी कलावती चौधरी ने बताया कि एएसआई रणवीर सिंह ने गश्त के दौरान चूना रोड़ पर जयपाल पुत्र बृजलाल निवासी दरगाह के पीछे सूरतगढ़ को एक देशी पिस्तोल सहित गिरफ्तार कर लिया।

No comments