रंगोली में उकेरी विभाजन की पीड़ा
श्रीकरणपुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय की छात्राओं ने नगरपालिका सभागार में रंगोली के माध्यम से वर्ष 1947 के विभाजन की पीड़ा, विस्थापन और संघर्ष को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। उर्वशी, शालू, राशि, रिद्धिमा और रुवीना ने रंगोली के जरिए इतिहास के इस दुखद अध्याय को जीवंत किया। मैडम सुनीता के मार्गदर्शन में हुई प्रस्तुति की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

No comments