नीमराणा में फ्लाईओवर से नीचे गिरा ट्रेलर, चालक ने कूदकर बचाई जान
अलवर के नीमराणा में आज बुधवार सुबह कोलीला फ्लाईओवर पर एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे सर्विस लाइन पर जा गिरा। हादसा इतना जोरदार था कि ट्रोले का केबिन अलग होकर नीचे सड़क पर आ गिरा। हादसे के दौरान चालक ने समय रहते केबिन से कूदकर अपनी जान बचा ली। उसे मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि जिस समय ट्रेलर नीचे गिरा, उस दौरान सर्विस लाइन पर कोई वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
जानकारी के अनुसार ट्रेलर फ्लाईओवर से होकर गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण हट गया।

No comments