Breaking News

बाबा श्याम के दरबार पहुंचा 3131 फीट लंबा अनोखा निशान

विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के दरबार में भक्त 3131 फीट लंबा अनोखा निशान लेकर पहुंचे है. 14 अगस्त को सैकड़ों श्याम भक्त एक साथ भिवाड़ी से यह निशान लेकर रवाना हुए थे, जो रात खाटूश्याम जी मंदिर में पहुंचे. इस यात्रा में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया. निशान लेकर आए श्याम भक्तों ने बताया कि यात्रा का पुष्प वर्षा कर जगह जगह स्वागत किया गया. कई स्थानों पर ऐसा माहौल बना, मानो फाल्गुन मेले की झलक सामने आ गई हो. करीब 380 निशानों के साथ जोड़कर यह 3131 फीट लंबा निशान बनाया गया था. इस यात्रा में भिवाड़ी के 84 क्षेत्र सहित कई जगहों के करीब 2000 श्याम प्रेमी शामिल हुए हैं.

No comments