Breaking News

स्कूल से नाराज स्टूडेंट अजमेरी गेट के ऊपर चढ़ा

जयपुर में स्कूल से नाराज 16 साल का स्टूडेंट आज अजमेरी गेट के ऊपर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे से समझाइश की लेकिन वो नीचे उतरने के लिए नहीं माना। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने उसे बातों में उलझाकर नीचे उतारा। मामला जालूपुरा थाने का है। जानकारी अनुसार- स्टूडेंट आज सुबह अजमेरी गेट पर चढ़ा तो लोग हैरान रह गए। तब लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो स्टूडेंट नीचे कूदने की धमकी देने लगा। पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ से काम लेते हुए स्टूडेंट को बातों में उलझाया।

No comments