प्रयागराज में लगातार तीसरे दिन बारिश - घरों में सामान डूबा:बिहार में स्कूल गंडक में बहा
देश के कई राज्यों में लगातार बारिश जारी है। यूपी के प्रयागराज में लगातार तीसरे दिन बारिश से घरों में पानी घुस गया। इसके चलते घरों में बेड, सोफा और दूसरे सामान डूब गए हैं। जिले में लगातार दूसरे दिन सभी स्कूल बंद हैं। रामबाग रेलवे स्टेशन के तीन ट्रैक भी पानी में डूब गए हैं।
बिहार के बगहा में गंडक नदी के तेज कटाव से प्राथमिक स्कूल के 5 में से 4 कमरे नदी में बह गए। अब स्कूल का बचा हुआ हिस्सा भी कटाव की जद में है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में मंगलवार को भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड से 3 लोगों की मौत हो गई।

No comments