Breaking News

सीएमएचओ ने रेस्टोरेंट मालिकों को दी चेतावनी:15 दिन में सुधार नहीं हुआ तो रद्द होगा लाइसेंस

ीएमएचओ डॉ अशोक आदित्य ने आज उदयपुर के करीब एक दर्जन से ज्यादा रेस्टोरेंट पर औचक निरीक्षण किया। कई रेस्टोरेंट के किचन में गंदगी मिली, साथ ही वहां काम करने वाले कर्मचारियों की मेडिकल रिपोर्ट नहीं थी, पीने का पानी भी स्वच्छ नहीं था। ऐसे में इन संचालकों को 15 दिन का समय देते हुए सुधार करने की चेतावनी दी है। सीएमएचओ ने यह कार्रवाई यूनिवर्सिटी रोड और बोहरा गणेशजी एरिया में संचालित रेस्टोरेंट्स में की है। सीएमएचओ डॉ आदित्य ने बताया कि अगर 15 दिन के भीतर कोई सुधार नहीं हुआ तो टीम वापस निरीक्षण करेगी और लापरवाही पाए जाने पर लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

No comments