Breaking News

नोखा-नागौर की बसों का रूट बदलेगा:ट्राफिक पुलिस ने आपत्ति-सुझाव मांगे

बीकानेर में रानी बाजार, गोगागेट और गंगाशहर रोड पर जाम से राहत के लिए नोखा-नागौर की बसों का रूट बदलने का प्रस्ताव रखा गया है। अब इन बसों को रानी बाजार रोड नंबर-5, जैन कॉलेज चौराहा होते हुए नोखा रोड से चलाने की तैयारी है। यातायात शाखा ने 23 अगस्त तक आमजन से आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। यातायात शाखा के प्रभारी पुलिस निरीक्षक कानाराम ने बताया - रानी बाजार, गोगागेट और गंगाशहर रोड पर यातायात का दबाव लगातार रहता है। रानी बाजार क्षेत्र में आए दिन जाम की स्थिति को देखते हुए आमजन को राहत देने के उद्देश्य से यह प्रस्ताव तैयार किया गया है.

No comments